बॉलीवुड

Gauraiya Live Review: भावनाओं में डुबोने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करती है नन्ही 'गौरैया' की कहानी, देती है महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश!

'गौरैया लाइव' फिल्म खुले बोरवेल और ऐसे मजदूरों की कहानी बयां करती है, जिनकी जान की परवाह किसी को नहीं है. इसी समस्या और मुद्दो को गहराई से बाहर लाने का काम किया है निर्देशक गेब्रियल वत्स ने.फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

Gauraiya Live Review: भावनाओं में डुबोने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करती है नन्ही 'गौरैया' की कहानी, देती है महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश!
Zee Music Company (Photo Credits: Instagram)

Gauraiya Live Review: 'गौरैया लाइव' फिल्म खुले बोरवेल और ऐसे मजदूरों की कहानी बयां करती है, जिनकी जान की परवाह किसी को नहीं है. इसी समस्या और मुद्दो को गहराई से बाहर लाने का काम किया है निर्देशक गेब्रियल वत्स ने.फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 'गौरैया लाइव' की खासियत यह है कि इसे बहुत ही सरल तरीके के साथ दर्शकों के सामने परोसा गया है, इस फिल्म में आपको ज्यादा मिर्च-मसाला देखने नहीं मिलेगा. पर हां मनोरंजन की दृष्टि से कुछ गानों को जगह दी गई है जोकि फिल्म को आगे बढ़ाते हैं. 1 घंटा 51 मिनट की यह फिल्म आपको भावनाओं के साथ बांधती है और सोचने पर मजबूर करती है. Bade Miyan Chote Miyan Review: जबरा एक्शन और कॉमेडी से भरी है 'बड़े मियां छोटे मियां', Akshay Kumar और Tiger Shroff का बॉन्ड फिल्म को बनाता और भी खास!

यह फिल्म भोपाल में रहने वाले एक मजदूर रामपाल और उसकी बेटी गौरैया के इर्द-गिर्द घूमती है. रामपाल को दो बेटी और एक बेटा है. बड़ी बेटी सपना जिसकी शादी वह अपने दोस्त के बेटे के साथ करना चाहता है, पर दहेज आड़े हाथ आ जाता है और शादी टूट जाती है. रामपाल इस घटना से काफी दुखी हो जाता है और वह शराब में डूबकर अपने परिवार को ही अनाप-शनाप बकने लगता है और कुछ ही देर में नशे की हालत में घर से बाहर निकल जाता है. रामपाल की छोटी बेटी अंधेरे में पिता को खोजने के लिए निकलती है और वह एक खुले बोरवेल में गिर जाती है. जिसके बाद 30 घंटे तक ऑपरेशन चलता है. अब क्या गौरेया जीवित बाहर निकल पाएगी? जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

फिल्म में अदा सिंह, ओंकार दास, सीमा सैनी और नरेंद्र खत्री प्रमुख भूमिकआओं में हैं. ओंकार दास की नेचुरल एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी. साथ ही गौरेया का किरदार निभाने वाली बाल कलाकार खूब इम्प्रेस करती हैं. उनकी मासूमियत दिल को छू जाएगी. इसके अलावा बाकी कलाकारों नें भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया है.

निर्देशक गेब्रियल वत्स ने बाखूबी दिखाया है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों, उनके परिवार, बच्चों की जिंदगी कितनी मुश्किल और खतरों भरी होती है. बोरवेल में गिरने वाले बच्चे के बचाव कार्य के सिलसिले में क्या-क्या होता है. उन क्षणों में बच्चे की क्या मनोदशा होती है वह भी दर्शाया गया है. उसके अलावा कुछ स्टोरीज सब-प्लॉट में भी चलती रहती हैं. पर हां फिल्म में कुछ खामिया भी हैं जैस एडिटिंग और वीडियोग्राफी को सुधारा जा सकता था. साथ ही फिल्म में डबिंग की भी समस्या नजर आती है. बावजूद इन खामियों के फिल्म की कहानी आपको बांधकर रखती है. कहा जा सकता है कि फिल्म 'गौरैया लाइव' आंख खोलने वाला सिनेमा है, इसे आप एक मौका जरूर दे सकते हैं. इस फिल्म को आप परिवार के साथ देख सकते हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).