Gadar 2 Surpasses 500 Crores at Box Office: तारा सिंह और सकीना ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई गदर, 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा किया पार!
Zee Music Company (Photo Credits: Youtube)

Gadar 2 Surpasses 500 Crores at Box Office: सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाए हुए है, फिल्म ने रिलीज के महज 24 दिनों में 500 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है.  साल 2001 में आई ‘गदर एक प्रेम कथा’ के 22 साल बाद 'गदर 2' बड़े पर्दे पर 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म में एक बार फिर तारा सिह के रूप में सनी देओल और सकीना के रूप में अमीषा पटेल नजर आईं और इस जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. गदर 2ने  रिलीज के चौथे हफ्ते में भी इस फिल्म ने खूब कमाई की है. जहां 'गदर 2' ने चौथे शुक्रवार को 5.2 करोड़ का कलेक्शन किया तो चौथे शनिवार फिल्म की कमाई 5.72 करोड़ रुपये रही. वहीं अब 'गदर 2' की रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.