बॉलीवुड

तब्बू हर सीन के बाद मॉनीटर में नहीं देखती, हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था: फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन

फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन जिनकी फिल्म 'अंधाधुन' इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के लिए चयनित हुई है. उन्होंने साथ ही कहा कि वह हमेशा से उनके साथ काम करना चाहते थे. 'अंधाधुन' बीते साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में राधिका आप्टे और आयुष्मान खुराना भी हैं.

तब्बू हर सीन के बाद मॉनीटर में नहीं देखती, हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था: फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन
फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन (Photo Credits : File Photo)

मुंबई : मशहूर फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) जिनकी फिल्म 'अंधाधुन' (Andhadhun) इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (Indian Film Festival of Melbourne) के लिए चयनित हुई है, उन्होंने शनिवार को कहा कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री तब्बू हर सीन के शूट के बाद मॉनीटर नहीं देखती थीं. उन्होंने साथ ही कहा कि वह हमेशा से उनके साथ काम करना चाहते थे.

तब्बू के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए राघवन ने कहा, "आमतौर पर मैं स्क्रिप्टिंग के बाद कलाकारों के बारे में सोचना शुरू करता हूं, लेकिन तब्बू, किरदार लिखते समय से ही मेरे जहन में थीं. मैं जब उनके पास पहुंचा तब वह शांत थीं.

यह भी पढ़ें : मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिल में पहुंची आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘अंधाधुन’, निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ तब्बू 10वें संस्करण में करेंगी शिरकत

लेकिन जब मैंने उन्हें कहानी बताई तब अपने किरदार के बारे में जानकर उत्साहित हो गईं. वह एकमात्र कलाकार हैं, जो हर सीन के शूट के बाद मॉनीटर नहीं देखतीं. वह अत्यधिक पेशेवर व सहज हैं." 'अंधाधुन' बीते साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में राधिका आप्टे और आयुष्मान खुराना भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2019 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).