बॉलीवुड

Fanney Khan Quick Movie Review : ये फन्ने आपको खूब एंटरटेन करेगा, ऐश्वर्या भी जीत लेगी आपका दिल

‌फ़िल्म की शुरुआत होती है अनिल कपूर के रॉकिंग परफॉर्मेंस के साथ. यहां दर्शकों को अनिल के फन्ने खान वाले किरदार से अवगत कराया गया है.

Fanney Khan Quick Movie Review : ये फन्ने आपको खूब एंटरटेन करेगा, ऐश्वर्या भी जीत लेगी आपका दिल
फिल्म 'फन्ने खान' का रिव्यू (Photo Credits : File Photo)

‌फ़िल्म की शुरुआत होती है अनिल कपूर के रॉकिंग परफॉर्मेंस के साथ. यहां दर्शकों को अनिल के फन्ने खान वाले किरदार से अवगत कराया गया है. बताया गया है कि किस तरह उन पर संगीत की धुन सवार है और इसी बीच वो एक बेटी के पिता बनते हैं. फ़िल्म में पीहू संद उनकी बेटी की भूमिका में हैं. मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को अपना आदर्श मानने वाले अनिल भले ही सिंगर बनने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं लेकिन वो इस सपने को अपनी बेटी के जरिए उन्हें एक कामयाब सिंगर बनाकर पूरा करना चाहते हैं.

इसके लिए वो कई दिक्कतों से गुजरते हैं. पैसे और हालात की मार के बावजूद वो अपनी उम्मीद नही हारते. फ़िल्म में राजकुमार राव अनिल के दोस्त की भूमिका में हैं. वहीं ऐश्वर्या पॉपुलर सिंगर और परफॉर्मेंस  की भूमिका में हैं.

अपने सपने को पूरा करने के लिए अनिल ऐश्वर्या को किडनैप भी कर लाए हैं और राजकुमार राव भी इसमें उनका साथ देते हैं. फ़िल्म का पहला हिस्सा एंटेरटेनिंग है और साथ ही ये आपके दिल को भी छू लेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).