NCB Raids Comedian Bharti Singh's House: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यरो की टीम ने की छापेमारी!
बॉलीवुड एक्ट्रेस भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी की है. भारती सिंह यहां अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ रहती हैं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी की टीम मुंबई में काफी जोरों शोरों से काम पर जुटी हुई है.
NCB Raids Comedian Bharti Singh's House: बॉलीवुड एक्ट्रेस भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी की है. भारती सिंह यहां अपने पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) के साथ रहती हैं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी की टीम मुंबई में काफी जोरों शोरों से काम पर जुटी हुई है. इसमें अब तक कई सारे ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार भी किया जा चूका है.
इतना ही नहीं, ड्रग्स केस को लेकर बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियों से पूछताछ की जा चुकी है. इनमें से कुछ सेलिब्रिटीज को गिरफ्तार भी किया. इनमें सबसे पहले सितंबर महीने में रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया था. इसके कुछ दिनों बाद रिया को भी अरेस्ट किया गया.
Narcotics Control Bureau conducts a raid at the residence of comedian Bharti Singh in Mumbai: NCB#Maharashtra
— ANI (@ANI) November 21, 2020
इसी के साथ नारकोटिक्स की टीम ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से भी घंटों तक पूछताछ की. हाल ही में अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से भी पूछताछ की गई.
मुंबई में ड्रग्स की लेन-देन करने वालों में एनसीबी की कार्रवाई का कुछ ऐसा असर है कि इनके बीच काफी अफरा-तफरी मची हुई है. फिल्म निर्माता फिरोज नाडिडवाला की पत्नी शबाना सईद को भी ड्रग्स मामले में हाल ही में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें 15000 के जमानती मुचलके भरने के बाद रिहा कर दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

