Sushant Singh Rajput Case: कंगना रनौत के बयान पर भड़के बीजेपी नेता आशीष शेलार, कहा- मुंबईवासी और महाराष्ट्र की जनता को सिखाने का प्रयास न करें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई शहर की तुलना पीओके से की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा और इसे लेकर लोगों के बीच काफी नाराजगी देखने को मिली.
Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में मुंबई शहर की तुलना पीओके से की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा और इसे लेकर लोगों के बीच काफी नाराजगी देखने को मिली. पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कंगना के इस बयान को गलत बताया था और अब बीजेपी (BJP) नेताओं ने भी कंगना के 'पीओके' (POK) कमेंट पर अपनी असहमति जताई है.
इसी के साथ बीजेपी नेता आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशांत मामले और कंगना के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत मामले के अंतिम नतीजे सामने आने से पहले कुछ राजनीतिक दल जनता को भ्रमित करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं. हम भारतीय जनता पार्टी की भूमिका को स्पष्टता से रख रहे हैं. कंगना रनौत मुंबई और महाराष्ट्र पर बयान देकर मुंबईवासी और महाराष्ट्र की जनता को सिखाने का प्रयास न करें. भारतीय जनता पार्टी इससे बिलकुल असहमत है. संजय राउत जी से भी हमारा कहना है कि सुशांत मामले में लोगों को भ्रमित करके और कंगना रनौत के पीछे छुपकर बीजेपी पर वार करने की आवश्यकता नहीं और वो ऐसा प्रयास न करें. जिस तरह का माहोल है उसमें संजय राउत (Sanjay Raut) और कंगना रनौत शांतता बिगाड़ने का प्रयास न करें, यही बीजेपी चाहती है."
देखें ये वीडियो:
राम कदम (Ram Kadam) ने आज ट्विटर पर अपना बयान जारी करते हुए कहा, "कई बड़े लोगों को बचने के चक्कर में शौर्य की परंपरा लेकर चलने वाली मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा को महाराष्ट्र सरकार ने नष्ट करने की कोशिश की है. कंगना रनौत के किसी भी विवादित बयान का हम समर्थन नहीं करते हैं." अपने इस ट्वीट में उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत को टैग किया है.
1/1 काही बड्या लोकांना वाचवण्याच्या नादात शौर्याची परंपरा असलेल्या @CPMumbaiPolice मुंबई पोलिसांची प्रतिमा मलीन करण्याचे दुस्साहस महाराष्ट्र सरकारने केले कंगनाच्या@KanganaTeam कोणत्याही आक्षेपार्ह विधानाचे आम्ही समर्थन केले नाही करणार नाही @rautsanjay61
— Ram Kadam (@ramkadam) September 4, 2020
अपने अगले ट्वीट में राम कदम ने लिखा, "कंगना बड़े नेताओं-अभिनेताओं के साथ ड्रग्स माफियाओं के नामों को उजागर करने के लिए तैयार है, शायद यही महाराष्ट्र सरकार की चिंता का कारण है?"
1/2 कंगनाच्या @KanganaTeam च्या कोणत्याही आक्षेपार्ह विधानाचे आम्ही समर्थन केले नाही करणार नाही @rautsanjay61 मात्र ती बड्या नेते-अभिनेते ड्रग माफिया ची नावे सांगण्याची तयारी दर्शवत आहे हेच महाराष्ट्र सरकारचं चिंतेचे भीतीचं कारण आहे ? त्याच साठी @rautsanjay61 पत्रकार परिषद होती
— Ram Kadam (@ramkadam) September 4, 2020
बीजेपी ने कंगना के बयान पर अपना पक्ष रखते हुए इस बात को साफ कर दिया है कि वो उनकी इन बातों का समर्थन नहीं करते हैं इसलिए उन्हें और संजय राउत को लोगों को भ्रमित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

