तीन महीने तक जेल में रहेंगे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, जानें वजह
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीनों की सजा सुनाई है. साल 2010 में राजपाल यादव ने एक व्यक्ति से 5 करोड़ का रुपए का कर्ज लिया था. जब वह इस रकम को चुकाने में नाकामयाब रहें, तब उस व्यक्ति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था..
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीनों की सजा सुनाई है. साल 2010 में राजपाल यादव ने एक व्यक्ति से 5 करोड़ का रुपए का कर्ज लिया था. जब वह इस रकम को चुकाने में नाकामयाब रहें, तब उस व्यक्ति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट ने राजपाल यादव को 10 करोड़ 40 लाख चुकाने को कहा था लेकिन वह ऐसा करने में असफल हुए. इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया और उन्हें तीन महीने के लिए जेल भेज दिया.
इंदौर के रहने वाले सुरेंदर सिंह से राजपाल यादव ने यह रकम उधार ली थी. इसके बाद उधार चुकाने के वक्त राजपाल यादव ने सुरेंदर सिंह को एक चेक दिया, जो कि बाउंस हो गया. फिर सुरेंदर सिंह ने राजपाल यादव को नोटिस भिजवाया. इसके बाद भी जब उन्हें उनके पैसे नही मिले तब उन्होंने राजपाल यादव के खिलाफ जिला कोर्ट में केस दर्ज कराया.
Delhi High Court: Actor Rajpal Yadav sentenced to 3-month civil prison & was immediately taken into custody by Delhi Police for failing to repay a loan of Rs. 5 crore which Yadav & his wife Radha had taken in 2010 to make his directorial debut with Hindi film 'Ata Pata Laapata'. pic.twitter.com/EOib0yAjJ0
— ANI (@ANI) November 30, 2018
बता दें कि राजपाल यादव ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है. इस सूची में 'ढोल', 'खट्टा मीठा' ,'छुप छुप के' जैसी कई फिल्मों का नाम आता है. दर्शक उनके मजाकिया अंदाज को बेहद पसंद करते हैं. यह भी पढ़ें:- राजपाल यादव एक बार फिर बने पिता, पत्नी राधा ने दिया बेटी को जन्म
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

