राजपाल यादव एक बार फिर बने पिता, पत्नी राधा ने दिया बेटी को जन्म
बेटी के जन्म के साथ ही नवरात्र के पहले दिन राजपाल यादव के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है
राजपाल यादव की पत्नी राधा ने बेटी को जन्म दिया है. नवरात्र के पहले दिन पर उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है और इस बात से उनके घर में खुशियों का माहोल है. इस बात की सुचना खुद राजपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को दी है. इसके बाद से ही उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं और शुभ संदेश भी प्राप्त हो रहे हैं.
राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बड़ी बेटी की एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा, मेरी हनी अब बड़ी बहन बन गई है. आज नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हमारे घर बेटी का आगमन हुआ है.” राजपाल और उनकी पत्नी राधा के लिए ये पल बेहद खुशियों भरा है क्योंकि उन्हें दूसरी बार माता-पिता बनने के सौभाग्य प्राप्त हुआ है.
सोशल मीडिया पर राजपाल द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर भी बेहद क्यूट है. बात करें फिल्मों की तो राजपाल जल्द ही पंजाबी फिल्म ''चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़'' में नजर आएंगे. इस फिल्म में राजपाल के साथ गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता भी लीड मुख्य रोल में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

