बॉलीवुड

गांधी जयंती पर अनुपम खेर का मजेदार ट्वीट, कहा- बापू टेन्शन मत लेना, छोटी मोटी प्रॉब्लम्स है, पर...

गांधी जयंती के मौके पर पढ़ें बॉलीवुड सेलेब्स के ये स्पेशल मैसेजेस, यहां देखें

गांधी जयंती पर अनुपम खेर का मजेदार ट्वीट, कहा- बापू टेन्शन मत लेना, छोटी मोटी प्रॉब्लम्स है, पर...
(Photo Credits: Twitter)

आज देशभर में गांधी जयंती के मौके पर लोग महात्मा गांधी को याद कर रहे हैं. उनके सत्य और अहिंसा के बताए हुए मार्ग ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों को प्रभावित किया. आज ही के दिन 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्में मोहनदास करमचंद गांधी ने अपने सिद्धांतों से अंग्रेज सरकार को भी हिला कर रख दिया. आज उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट करके उन्हें और उनके संदेश को याद करते हुए उन्हें नमस्कार कर रहे हैं. तो आइए देखें कि इन सेलेब्स ने क्या ट्वीट किया है.

स्वरा भास्कर: महात्मा गांधी और उनका संदेश आज के युग में काफी महत्त्व रखता है. हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते हैं.

अनुपम खेर: पूजनीय बापू. जन्म तिथि पर आपको प्रणाम एवं शत् शत् नमन. आप @Twitter पर भले केवल आज या 30 जनवरी को ही trend करते हो. पर हर भारतीय के दिल में 15 अगस्त, 1947 से trend कर रहे हो. इसीलिए तो #महात्मगांधी हो. टेन्शन मत लेना. छोटी मोटी है प्रॉब्लमस है. पर देश अच्छा चल रहा है.जय हो.

काजोल: गांधीजी ने हमेशा कहा कि तुम वो बदलाव बनो जो तुम देखना चाहते हो. तो आइए उनकी उस बात को याद करें जिसके लिए वो हमेशा तत्पर रहे.

इसी के साथ सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने ट्वीट और पोस्ट करते हुए गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2018 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).