बॉलीवुड

गुड़ी पड़वा पर आमिर खान ने किरण राव के साथ शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर, इन सेलेब्स ने भी किया विश

आज देशभर में गुड़ी पड़वा के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है.

गुड़ी पड़वा पर आमिर खान ने किरण राव के साथ शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर, इन सेलेब्स ने भी किया विश
आमिर खान और किरण राव (Photo Credits: Instagram)

गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के इस त्योहार को आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र में जहां इस त्योहार को गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है वहीं अन्य कई जगहों पर इसे चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पहले दिन के रूप में मनाया जाता है. सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ लोग इस त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए हिंदू नववर्ष की शुरुआत के लिए एक दूसरे का अभिनंदन कर रहे हैं.

बॉलीवुड से भी कई सारे सेलिब्रिटीज ने इस त्योहार पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं. आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो पारंपरिक महाराष्ट्रियन स्टाइल में सजे-धजे हुए नजर आए.

फोटो में किरण और आमिर मिलकर गुड़ी पड़वा की पूजा करते हुए नजर आए. इसी के साथ फोटो को पोस्ट करके आमिर ने मराठी भाषा में अपने फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी.

इनके अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी ट्विटर पर अपने फैंस को विश किया.

अभिनेत्री अमृता राव (Amrita Rao) ने कहा, "नमस्कार! आप सभी को गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभेच्छा."

कोएना मित्रा (Koena Mitra) ने लिखा, "उगदी, नवरात्रि और गुड़ी पड़वा सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए."

इसी के साथ कांग्रेस की उत्तर मुंबई (North Mumbai) उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने इस त्योहार पर महिलाओं के साथ पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर इसे सेलिब्रेट किया.

फेस्टिवल सेलिब्रेशन्स के साथ ही उर्मिला यहां लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का प्रचार करती हुईं नजर आईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).