Share Market Holiday: BSE और NSE के अलावा आज दुनिया के ये स्टॉक एक्सचेंज भी बंद, देखें 2025 की छुट्टियों की लिस्ट
Market Holidays: हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस के मौके पर घरेलू बाजार में छुट्टी रहेगी. इस दौरान बीएसई और एनएसई में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.
Stock Market Holiday on Dec 25 : क्रिसमस 2024 के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) सहित दुनिया के कई शेयर बाजार बुधवार 25 दिसंबर को बंद रहेंगे.
घरेलू बाजार की इस वर्ष की यह अंतिम छुट्टी है. भारतीय बाजारों के साथ-साथ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम (UK) और पूरे यूरोप में प्रमुख वैश्विक स्टॉक एक्सचेंज भी बंद रहेंगे.
बीएसई और एनएसई दोनों में आज (25 दिसंबर) इक्विटी, डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सहित सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगा. इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) सहित कमोडिटी बाजार भी सुबह और शाम दोनों सत्रों के लिए बंद रहेगा. हालांकि गुरुवार 26 दिसंबर को ट्रेडिंग हमेशा की तरह फिर से शुरू होगी.
2025 में कितने दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार, देखें हॉलिडे कैलेंडर (Stock Market Holiday Calendar 2025)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

