Shivamogga Explosion: कर्नाटक के शिमोगा में ब्लास्ट 8 लोगों की मौत, Bomb Squad की ली जा रही है मदद
कर्नाटक के शिवमोगा जिला कलेक्टर केबी शिवकुमार ने जानकारी देते हुए कहा, शुरुवाती जांच में पता लगाया जा रहा है कि जिस गाड़ी में विस्फोटक था उसे यहां पर क्यों लगाया गया था. इस घटना के बाद अब तक दो लाश मिले हैं. इसके अलावा 10 से 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है. उन्होंने कहा, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, उन्होंने बताया कि हमने बम निरोधक दस्ते की मदद भी ली है ताकि वे यहां आ सकें और तकनीकी रूप से हमारी मदद कर सकें कि घटना क्यों हुई. केबी शिवकुमार ने कहा, हमारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चूंकि रात में घटना घटी थी, इसलिए यहां कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा था.