बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने शेयर किया दिल छू लेने वाला Video

अंकिता ने ये क्यूट वीडियो शेयर करने के साथ लिखा कि समझ नहीं पा रही हूं कैसे शुरू करूं और क्या कहूं, लेकिन हां आज के दिन मैं आपसे जुड़े कुछ पुराने वीडियो शेयर करने जा रही हूं.

Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने शेयर किया दिल छू लेने वाला Video
अंकिता लोखंडे साथ सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Facebook)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज 35वां जन्मदिन है. सुशांत आज भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन फैंस अपने इस सितारें को ट्रिब्यूट देने पीछे नहीं रह रहें हैं. ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने भी ट्वीट करके सुशांत को याद किया. अंकिता ने सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो डॉग के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में सुशांत का ये वीडियो शेयर करते हुए कहा कि समझ नहीं आ रहा कहा से शुरू करें.

अंकिता ने ये क्यूट वीडियो शेयर करने के साथ लिखा कि समझ नहीं पा रही हूं कैसे शुरू करूं और क्या कहूं, लेकिन हां आज के दिन मैं आपसे जुड़े कुछ पुराने वीडियो शेयर करने जा रही हूं. मैं हमेशा आपको इसी तरह याद करूंगी. खुश, बुद्धिमान, रोमांटिक, मस्तीखोर और शानदार. स्कॉच आपको हमेशा याद करता है. जन्मदिन मुबारक. यह भी पढ़े: श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट फोटो, लिखा इमोशनल नोट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

आपको बता दे कि आज सुबह से सोशल मीडिया पर सुशांत डे ट्रेंड कर रहा है. तमाम फैंस सुशांत को याद कर अपनी दिल की बातें रख रहें हैं. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति और कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर सुशांत को याद किया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).