बॉलीवुड

श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट फोटो, लिखा इमोशनल नोट

सुशांत अब हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन उनकी यादें और उनका संघर्ष हमेशा अपने फैंस की प्रेरणा बनेगा. इस सुशांत डे पर उनके तमाम फैंस आज उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं. इसी बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत और अपनी मां की प्यारीसी तस्वीर इमोशनल मैसेज के साथ शेयर की.

श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट फोटो, लिखा इमोशनल नोट
श्वेता सिंह कीर्ति और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज 35 वां जन्मदिन हैं. जन्मदिन के मौके पर उनके लाखों करोड़ों फैंस उनसे जुडी यादे शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें मिस कर रहे हैं. सुशांत अब हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन उनकी यादें और उनका संघर्ष हमेशा अपने फैंस की प्रेरणा बनेगा. इस सुशांत डे पर उनके तमाम फैंस आज उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं. इसी बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने सुशांत और अपनी मां की प्यारीसी तस्वीर इमोशनल मैसेज के साथ शेयर की.

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत और मां की थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं. यह फोटो सुशांत के बचपन की हैं जिसमें सुशांत अपनी मां की गोद में हैं और प्यारीसी मुस्कान दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर श्वेता ने भावुक होकर कैप्शन में लिखा, "यह मुस्कान हर दिल को पिघला सकती है. हैप्पी सुशांत डे." श्वेता की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. सुशांत के कई सारे फैंस कमेंट्स कर एक्टर को याद कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने Throwback Photos का बनाया कोलाज, किया ये खास ऐलान

बता दें की सुशांत सिंह राजपूत ने अपना 34 वां बर्थडे चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया था. क्या पता था एक्टर का यह जन्मदिन आखिरी साबित होगा.

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित मुंबई के घर में मृत पाए थे. बड़े परदे का यह धोनी महज 34 की आयु में ही दुनिया को हमेशा हमेशा के अलविदा कह दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).