Damoh Bypoll Results 2021: मध्य प्रदेश के दमोह उपचुनाव नतीजों के रुझान में कांग्रेस के अजय टंडन आगे, BJP के राहुल सिंह से है मुकाबला
मतगणना के बीच से प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के उम्मीदवार अजय टंडन दमोह विधानसभा सीट पर 1815 वोटों से आगे चल रहे हैं. खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 8613 वोट मिले हैं. वहीं, उन्हें इस सीट पर कड़ी टक्कर दे रहे बीजेपी के उम्मीदवार राहुल सिंह को 6798 वोट प्राप्त हुए हैं.