Rhea Chakraborty से बॉलीवुड ने किया किनारा तो सपोर्ट में आगे आया साउथ का ये एक्टर, जताई साथ काम करने की ख्वाहिश
मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रिया को नए प्रोजेक्ट्स ऑफर करने से पहले निर्माताओं के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस को साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सपोर्ट मिलता दिखाई दे रहा है.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की जिंदगी में मानों भूचाल आ गया. पैसों की हेरा फेरी के इल्जाम से लेकर ड्रग्स केस तक, रिया को कई तरह के मामलों में घसीटा गया जिसका असर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों ही जिंदगियों पर पड़ा. सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया को जमानत पर रिहा कर दिया गया और अब वो एक बार फिर अपने काम लौटने की तैयारी में हैं.
हालांकि रिया की जिंदगी में मचे उथल-पुथल के चलते उनके बॉलीवुड जगत से जुड़े लोग भी अब उनके किनारा करते नजर आ रहे हैं. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रिया को नए प्रोजेक्ट्स ऑफर करने से पहले निर्माताओं के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस को साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सपोर्ट मिलता दिखाई दे रहा है.
View this post on Instagram
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री रिया का स्वागत करने को तैयार है लेकिन उनकी केवल एक शर्त है. शर्त ये है कि रिया फीस को लेकर बड़ी डिमांड न करें. तेलुगू फिल्मों के ए-लिस्ट एक्टर अंध्रा ने रिया संग काम करने की इच्छा जताते हुए कहा, "रिया का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में स्वागत है. वो बेहद प्यारी हैं और साथ ही प्रतिभाशाली एक्ट्रेस भी हैं."
एक्टर ने कहा, "हमें उम्मीद है कि रिया यहां ज्यादा फीस की डिमांड न रखे जैसा कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इससे पहले कर चुकी हैं." मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी खबरें पढ़ने को मिल रही है कि रिया साउथ के फिल्म निर्माता और निर्देशकों से मुलाकात भी कर रही हैं.
बताते चलें कि रिया जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी स्टारर फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2021 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

