वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के बाद कोहली ने की मन की बात, कहा- सेलेक्टर्स ने अपना फैसला लिया, रोहित शर्मा से कोई विवाद नहीं
वनडे की कप्तानी से हटाए जाने पर उन्होंने कहा कहा, 'मुझसे टेस्ट टीम की घोषणा से डेढ़ घंटे पहले संपर्क किया गया , चीफ सिलेक्टर ने मुझसे टेस्ट टीम को लेकर चर्चा की. लेकिन कॉल खत्म होने से पहले चयनकर्ताओं ने मुझसे बताया कि मैं वनडे टीम के कप्तान नहीं रहूंगा.