बॉलीवुड

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी को लेकर फैन ने किया सवाल, शर्म से लाल कपल ने दिया ये जवाब

बुधवार को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर दर्शकों के बीच बेहद ग्रैंड अंदाज में लॉन्च किया गया. दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम पर आयोजित लॉन्च इवेंट में निर्देशक अयान मुखर्जी फिल्म के लीड एक्टर्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ पहुंचे.

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी को लेकर फैन ने किया सवाल, शर्म से लाल कपल ने दिया ये जवाब
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt react on their Wedding Speculations: बुधवार को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) का मोशन पोस्टर दर्शकों के बीच बेहद ग्रैंड अंदाज में लॉन्च किया गया. दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम पर आयोजित लॉन्च इवेंट में निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) फिल्म के लीड एक्टर्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ पहुंचे. इस दौरान एक फैन ने उनकी शादी को लेकर उनसे सवाल किया. रणबीर से पूछा गया, "आप आलिया भट्ट से शादी करेंगे या किसी और से?"

इस्पे रणबीर ने कहा,"इस वर्ष हमने कई लोगों को शादी करते हुए देखा. मुझे लगता हमें इस बात से खुश रहना चाहिए. वैसे हमारी कब होगी." ये सुनकर आलिया ने जवाब दिया, "तुम मुझसे पूछ रहे हो?" अयान मुखर्जी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, "आज के लिए एक डेट ही काफी है. ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

पिछले साल राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि "अगर कोविड-19 न होता तो शायद वो आलिया से शादी कर चुके होते. मैंने इस गोल पर जल्द ही टिक मार्क लगाना चाहता हूं." बात करें फिल्म 'ब्रह्मसत्र' की तो इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी ने मुख्य भूमिका निभाई है. ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को हिंदी सहित तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2021 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).