Omicron: गुजरात में महिला स्वास्थ्य कर्मी ओमिक्रॉन से संक्रमित, विदेश से लौटे रिश्तेदार से हुआ था संपर्क
देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. गुरुवार को गुजरात (Gujarat) में भी इस वेरिएंट का एक ताजा मामला सामने आया है. गुजरात के मेहसाणा में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ओमिक्रॉन टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है.
देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. गुरुवार को गुजरात (Gujarat) में भी इस वेरिएंट का एक ताजा मामला सामने आया है. गुजरात के मेहसाणा में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ओमिक्रॉन टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है. गुजरात में ओमिक्रॉन का यह पांचवा मामला है.
मेहसाणा जिले की विजयपुर तहसील के एक गांव की 41 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी गुरुवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाई गईं. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद गुजरात में ‘ओमिक्रॉन’ के कुल मामलों की संख्या पांच हो गई है.
मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुभाई पटेल ने कहा, “ महिला मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) के तौर पर सेवारत हैं. उसका विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है, लेकिन वह हाल में जिम्बाब्वे से लौटे अपने एक रिश्तेदार के संपर्क में आई थी.”
उन्होंने बताया कि उसका मेहसाणा के वडनगर शहर के एक सरकारी अस्पताल में बनाए गए पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है. पटेल ने कहा, “ महिला के पति की हाल में कैंसर के कारण मौत हो गई. उनकी शोकसभा में शिरकत करने के लिए उसके पति के बड़े भाई और भाभी पिछले महीने जिम्बाब्वे से आए हैं. दोनों की तीन बार कोविड-19 की जांच की गई और उनकी रिपोर्ट हर बार निगेटिव आई.”
अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने एहतियाती तौर पर संपर्कों का पता लगने का फैसला किया है . महिला 10 दिसंबर को संक्रमित पाई गई थीं जिसके बाद उनके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया. जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट गुरुवार को आई है और उसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2021 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

