Wedding Gifts: Katrina Kaif को Salman Khan ने गिफ्ट की रेंज रोवर कार तो Ranbir Kapoor ने दिया 2.7 करोड़ का डायमंड नेकलेस- रिपोर्ट्स
बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में भले ही उनके एक्स-बॉयफ्रेंड सलमान खान अरु रणबीर कपूर ने हाजिरी नहीं लगाईं. लेकिन मीडिया की मानें तो उन्होंने अभिनेत्री को शादी की खुशी में बेहद कीमती तोहफा दिया है.
बॉलीवुड कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी में भले ही उनके एक्स-बॉयफ्रेंड सलमान खान (Salman Khan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने हाजिरी नहीं लगाईं. लेकिन मीडिया की मानें तो उन्होंने अभिनेत्री को शादी की खुशी में बेहद कीमती तोहफा दिया है. कैटरीना को बॉलीवुड में स्थापित करने में मदद करने वाले सलमान ने उन्हें एक ब्रैंड न्यू आलिशान रेंज रोवर कार उपहार स्वरुप भेंट की है. बताया जा रहा है कि इस कार की कीमत तकरीबन 3 करोड़ रूपए है.
यही नहीं, सलमान के बाद कैटरीना को डेट करने रणबीर कपूर भले ही अब उनकी जिंदगी से जा चुके हैं लेकिन एक अच्छे दोस्त के रूप में आज भी उनसे जुड़े हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर ने अपनी 'राजनीति' को-एक्ट्रेस और एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की वेडिंग गिफ्ट के रूप में 2.7 करोड़ की डायमंड नेकलेस गिफ्ट की है.
View this post on Instagram
वहीं शाहरुख खान को लेकर खबर है कि भले ही वो शादी में उपस्थित नहीं हुए लेकिन उन्होंने कपल को डेढ़ लाख रूपए की पेंटिंग गिफ्ट की है. इसके अलावा ऋतिक रोशन ने विक्की कौशल को उनकी शादी पर बीएमडब्ल्यू जी310 आर बाइक गिफ्ट की है. इसी के साथ आलिया भट्ट ने विक्किया उर कैट को लाखों रूपए की एक परफ्यूम बास्केट गिफ्ट की है.
हालांकि इन तोहफों के बारे में विक्की और कैटरीना की टीम से किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मीडिया में इन्हें लेकर चर्चा का बाजार गर्म है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2021 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

