Madhya Pradesh Shocker: भोपाल से 20 साल की लड़की का अपहरण, इंदौर में रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म
मध्य प्रदेश से एक भयभीत कर देने वाली खबर सामने आई है. राजधानी भोपाल के गौतम नगर से 20 नवंबर को एक 20 वर्षीय एक लड़की का अपहरण किया गया, इसके बाद इंदौर में किराए के मकान में लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया.
- Read in
- English
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक भयभीत कर देने वाली खबर सामने आई है. राजधानी भोपाल के गौतम नगर से 20 नवंबर को एक 20 वर्षीय एक लड़की का अपहरण किया गया, इसके बाद इंदौर में किराए के मकान में लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता के परिवार वालों ने गौतम नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने कहा कि उसे इंदौर में खोजा गया और बचाया गया. MP Shocker: देर रात घर का दरवाजा खटखटाने पर पत्नी ने पूछा परिचय, भीतर आते ही गुस्साए पति ने बीवी की फोड़ी दी आंख.
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया, जांच अधिकारी एसआई प्रियंवदा सिंह ने कहा कि आरोपी ने लड़की के दूर के रिश्तेदार ने उसे मिलने के लिए बुलाया. जब वह गई तो आरोपी ने पीड़िता पर अपने साथ इंदौर आने का दबाव बनाया. जब उसने विरोध किया और जाने से इनकार कर दिया तो उसने उसे धमकी दी कि वह आत्महत्या कर लेगा.
पुलिस ने कहा कि आरोपी उसे इंदौर में किराए के फ्लैट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की एक अन्य घटना में शनिवार को भोपाल में 21 वर्षीय लड़की को शादी के बहाने एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी सरकारी कर्मचारी है. घटना शहर के कोलार इलाके के एक फार्महाउस में हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2021 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

