Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों में बड़ी उछाल, अडानी पावर 20% चढ़ा, अडानी ग्रीन में भी 14% की तेजी, ये बना टॉप गेनर
Adani Group Share Price : अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में आज तेजी थी. अडानी एंटरप्राइजेज 7.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ निफ्टी 50 का टॉप गेनर था. जबकि अडानी पोर्ट्स 5.25 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी 13.52 प्रतिशत, अडानी पावर 20 प्रतिशत और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 12.23 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ.