Maha Shivratri 2025: घर बैठे गुजरात के सोमनाथ मंदिर से दर्शन का पाएं लाभ, लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखें महाशिवरात्रि का भव्य उत्सव
गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है, जहां आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि के भव्य उत्सव को देखने हर कोई इच्छा रखता है, लेकिन हर कोई वहां तक पहुंच नहीं पाता है. ऐसे में आप घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सोमनाथ मंदिर में आयोजित भव्य महाशिवरात्रि पूजा को लाइव देख सकते हैं.