Journalist | 2 साल के पत्रकारिता का अनुभव है. साल 2022 में यूट्यूब चैनल के साथ शुरुवात की. फिर जी न्यूज़ यूपी यूके के साथ काम किया. वर्तमान में, लेटेस्टली के साथ बतौर लेखक जुड़ा हूं.
मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर के बीच बीबीएल 2023-24 का 12वां मैच ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के लविंगटन स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में स्टार्स ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. हालाँकि मेलबर्न स्टार्स की शुरवात कुछ खास नहीं रही. सैम हार्पर और थॉमस रोजर्स जल्दी आउट हो गए.
वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें सात अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. क्रैग ब्रैथवेट टीम की कप्तानी करेंगे और अल्जारी जोसेफ उनके डिप्टी होंगे.
महान तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने सवाल उठाया है कि क्या ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग में 3.67 मिलियन डॉलर (20.5 करोड़ रुपये) के अनुबंध के हकदार हैं और उन्होंने इस बड़ी डील को 'अत्यधिक' करार दिया है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की श्रृंखला का करो या मरो वाला वनडे मैच गुरुवार (21 दिसंबर) को बोलैंड पार्क, पार्ल में होने वाला है. अब तक, दोनों टीमों ने एक-एक गेम जीता है और यह तीसरा गेम है जो केएल राहुल की मेन इन ब्लू और एडेन मार्कराम की प्रोटियाज़ के बीच श्रृंखला विजेता का फैसला करेगा.
जेसन होल्डर और काइल मेयर्स जैसे प्रमुख नामों के बाहर होने के कारण वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए एक अनुभवहीन टीम का चयन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
इंग्लैंड को 326 रनों के विशाल अंतर से हराने के बाद, हरमनप्रीत कौर की भारत एलिसा हीली की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है. नवी मुंबई में डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में हीथर नाइट की इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए भारत का आत्मविश्वास आसमान पर होगा.
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है कि दुबई में आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान टीम ने मौजूदा टीम में कुछ कमियां दूर कर ली हैं. कोका-कोला एरिना में, पंजाब ने क्रिस वोक्स, हर्षल पटेल और रिले रोसौव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा.
मंगलवार को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की नीलामी एक घटनापूर्ण घटना थी. जिमसें दो खिलाडियों की कीमत मिलकर बस 45.25 करोड़ हुए है. जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने सोचा नहीं होगा कि वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे. जब उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज गेकबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है.फ़िलहाल तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. मेन इन ब्लू ने पहले मैच में प्रोटियाज़ मेन को 8 विकेट से हराया था.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने बताया कि टीम मंगलवार को दुबई में होने वाले ऑक्शन में विदेशी तेज गेंदबाजों को शामिल करने पर फोकस करेगी. ऑक्शन से पहले आरसीबी ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को खरीदा.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को पहले वनडे से पहले भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम इस प्रारूप में कोई विकेट नहीं था.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) घर से बाहर अपनी पहली नीलामी आयोजित करने में बस एक दिन और बाकी है। 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में 333 खिलाड़ियों की नीलामी होगी, लेकिन केवल 70 स्लॉट भरे जाएंगे, जिनमें से 30 विदेशी क्रिकेटरों के लिए आरक्षित हैं. कुल संख्या को और तोड़ते हुए, 214 भारतीय हैं, 119 विदेशी खिलाड़ी हैं और शेष दो सहयोगी देशों से हैं.
वांडरर्स, जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन यह फैसला उल्टा पड़ गया और मेजबान टीम 116 रन पर आउट हो गई. इस मैच में अर्शदीप सिंह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए डेब्यू मैच में 37 रन देकर 5 विकेट लिए और वनडे में अपना पहला पांच विकेट हासिल किया.
इंग्लैंड ने शनिवार को एक गेंद शेष रहते 222 रन का लक्ष्य हासिल करके वेस्टइंडीज के साथ ट्वेंटी-20 सीरीज को जीवित रखा. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने अपना पहला टी-20 शतक बनाकर इंग्लैंड की जीत में अहम् भूमिका निभाई. जबकि आखिरी ओवर में 21 रनों की जरूरत थी. हैरी ब्रूक ने 24 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई.
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड विराट कोहली ने जीता है. विराट कोहली ने 44 टी20 सीरीज खेली है. इस दौरान विराट ने 7 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म है. बाबर आज़म ने 30 टी20 सीरीज खेली है.
वेस्टइंडीज ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पावर-पैक टीम चुनकर अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं. वेस्टइंडीज 12 से 21 दिसंबर तक 5 टी20 मैचों में जोस बटलर की टीम की मेजबानी करेगा और रोवमैन पॉवेल टीम का नेतृत्व करेंगे.
पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने करियर को याद करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस के साथ उनका समय एक शानदार सफर था, लेकिन उनका चेन्नई सुपर किंग्स में समय और भी खास रहा.
बांग्लादेश के खिलाफ 28 नवंबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड की दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का लक्ष्य अब परिस्थितियों के अनुसार समायोजन करके अपने ए-गेम को रेड-बॉल क्रिकेट में लाना है. उन्होंने 2023 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप में शानदार समय बिताया था.
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी 2023) के छठे मैच में महिपाल टाइगर ने भीलवाड़ा किंग्स पर एक बड़ी जीत दर्ज की. महिपाल टाइगर ने भीलवाड़ा किंग्स को 89 रनों से हराया. यह मैच देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया.
लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी20 के पांचवां मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. हालाँकि इस मैच में इंडिया कैपिटल्स को अंतिम ओवर के रोमांचक मुकाबले में अर्बनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा. 190 रनों का पीछा करते हुए, कैपिटल्स को अंतिम ओवर में ग्यारह रन चाहिए थे और एशले नर्स और रस्टी थेरॉन क्रीज पर थे.