England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
स्कॉटलैंड के खिलाफ कप्तान शाई होप को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया था. शाई होप के ऊपर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. ब्रैंडन किंग के साथ शाई होप पारी की शुरुआत करेंगे. वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबलों में इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट का प्रदर्शन शानदार रहा है.
England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें पूर्व चैंपियन हैं और दो बार टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं, जिससे इस मैच का महत्व और भी बढ़ जाता है. इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज दोनों ही अपने शुरुआती मैचों में जीत हासिल करके मैदान में उतर रहे हैं. इंग्लैंड की टीम शाई होप की अगुवाई में खेल रही वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेरने के लिए तैयार है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs WI 15th Match Playing)
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, और आदिल राशिद.
वेस्ट इंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.
इस रोमांचक मुकाबले में फिल सॉल्ट, जोस बटलर, सैम करन, आदिल राशिद, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर और अकील होसेन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और शमर जोसेफ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, शिमरोन हेटमायर और सैम करन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
स्कॉटलैंड के खिलाफ कप्तान शाई होप को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया था. शाई होप के ऊपर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. ब्रैंडन किंग के साथ शाई होप पारी की शुरुआत करेंगे. वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबलों में इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट का प्रदर्शन शानदार रहा है. 13 पारियों में फिल साल्ट ने 64.00 के उल्लेखनीय औसत और 180 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2026 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

