Indian National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 18th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला कल यानी 12 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम नामीबिया को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि, टीम इंडिया नामीबिया को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरूआत से ही खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही है. कोई बीमारी का शिकार हुआ तो कई चोटिल हो गया. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2021 के वर्ल्ड कप में हुआ था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी.
भारतीय की टीम से सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर नामीबिया टीम की तो निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, और जान फ्रीलिंक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. अपने पहले मैच में नामीबिया को भले ही नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसने कड़ी चुनौती पेश की थी. ऐसे में नामीबिया की टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.
टीम इंडिया बनाम नामीबिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NAM T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नामीबिया की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. ऐसे में रिकॉर्ड्स के आधार पर भी नामीबिया भारत के पीछे ही नजर आ रही है.
टीम इंडिया और नामीबिया के बीच ये एकमात्र मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेला गया था. ये दोनों टीमें टूर्नामेंट के 42वें मैच में एक दूसरे के सामने आईं थीं. दुबई में नामीबिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने 15.1 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 136 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी.
इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लिए थे, जबकि जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट हासिल किए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने 56 और केएल राहुल ने 54 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 25 रनों का योगदान दिया था.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NAM 18th Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रीलिंक, निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY