सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
भारतीय सेना ने धार्मिक शिक्षक पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक साइट joinindianarmy.nic.in पर जा सकते हैं. पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2021 तक है.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दो लोगों ने रविवार की तड़के सड़क पर मौजूद होटल में इसलिए आग लगा दी क्योंकि उन्होंने सुबह तड़के चिकन परोसने से मना कर दिया था. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी जब बेलतरोडी इलाके में स्थित होटल में आए थे, तब गंभीर नशे की हालत में थे और सुबह 1 बजे के आसपास चिकन मांगा.
14 जनवरी को उत्तरायण / मकर संक्रांति त्यौहार से पहले, राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर राज्य भर में हाउसिंग सोसायटियों में सार्वजनिक त्योहारों पर पतंगबाजी पर रोक लगाने की अनुमति दी. गुजरात उच्च न्यायालय ने भी राज्य के इस कदम पर सहमति व्यक्त की.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा, राजद सांसद मनोज के झा सहित उन तीन कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की, जिसमें केंद्र द्वारा किसानों को प्रदर्शन से हटाने की दलील दी गई है.
मध्य रेलवे (CR) ने अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से नई दिल्ली के लिए एक तरफा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 02177 सोमवार को 11.30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और तीसरे दिन 3.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के प्रकोप की भी पुष्टि हुई है. “मुरुम्बा गांव में 800 से अधिक मुर्गियां बर्ड फ्लू के कारण मर गईं. जिला प्रशासन ने मृत मुर्गियों के रक्त के नमूने राष्ट्रीय प्रयोगशाला में भेजे थे. रिपोर्टों इस बात की पुष्टि करते हैं कि मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है.
आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉलीबाल सहित कई खेलों का आनंद लिया. बीजापुर के लोहा डोंगरी जैव विविधता पार्क में बॉलीबाल मैच का भी आनंद लिया. वे मिलालोहा पहाड़ी के सौन्दर्यीकरण के बाद खेल और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों का शुभारंभ किया तथा स्थानीय बच्चों के साथ खेलकर वक्त बिताया.
उत्तर प्रदेश से एक दुखद घटना सामने आयी है, जहां एक 17 वर्षीय लड़की ने बिना लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. यह घटना तब हुई जब लड़की की मां ने उसे पढ़ाई न करने के लिए डांटा. यह घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मुंडा पांडेय पुलिस थाने की सीमा के भीतर बाजपुर मान गांव में शनिवार को घटी.
गुजरात में लॉकडाउन के बाद कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल फिर से स्कूल खोल दिए गए हैं. गुजरात के एक स्कूल के अकादमिक निदेशक कहते हैं, "बच्चे 10 महीने बाद वापस स्कूल आएंगे. हमने प्रत्येक कक्षा के छात्रों को केवल 10 छात्रों के साथ विभाजित किया है. COVID प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.
एमएचटी सीईटी 2021 सीएपी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम आज 11 जनवरी 2021 को जारी किया जाएगा. महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल या सीईटी सेल बी.फार्मा और फार्मा डी के प्रवेश के लिए कैप राउंड 1 के लिए अनंतिम सीट ( provisional seat) आवंटन परिणाम जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए पंजीकरण किया है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर एक चेक रखने की सलाह दी जाती है.
विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है, जो 1975 में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था. 1975 से भारत, मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया है.
सोशल मीडिया पर कुछ ग्रामीणों द्वारा डॉल्फिन को मारते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग डॉल्फिन को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुई. पुलिस ने मामले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस वीडियो को देखने के बाद किसी का भी दिल दहल जाएगा.
तेलंगाना में 10 रुपये का भुगतान नहीं करने पर हुए विवाद के बाद 34 वर्षीय फल विक्रेता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को सात लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार 1 जनवरी की शाम को आरोपी एमडी नसीम ने एक नाबालिग अपराधी के साथ कुकटपल्ली इलाके के प्रगति नगर में फलों की खरीद के लिए गया था.
पोर्नोग्राफी सेक्स के बारे में एक युवा व्यक्ति की अपेक्षाओं को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि एक अध्ययन से संकेत मिलता है कि युवा वयस्क यौन संबंध बनाने के बारे में जानकारी के सबसे उपयोगी स्रोत के रूप में पोर्न पसंद करते हैं.
हाल ही में डॉक्यूमेंटेड एक विशेष मामले को लेकर जापान के डॉक्टर्स हैरान हो गए थे. एक शख्स गलती से टूथपिक निगल गया था, जिसके बाद वो महीनों तक शख्स के मलाशय में फंसा हुआ था. काफी समय तक दर्द में रहने के बाद वह डॉक्टरों से मिला, जिन्होंने शुरू में पता लगाया कि दर्द स्टेनोसिस के कारण हुआ था.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में 50 वर्षीय महिला की निर्मम सामूहिक बलात्कार और हत्या पर उपद्रव के बीच मुरादाबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक और घटना सामने आयी है. जहां एक 19 वर्षीय लड़की का कथित रूप से बलात्कार के बाद उसे छत से धकेल पर मारने की कोशिश की गई.
अगर आपको जिमनास्टिक के बारे में थोड़ा सा भी पता है तो आप जानते हैं कि साड़ी इस स्टंट के लिए आइडियल आउटफिट नहीं हैं. लेकिन इस महिला द्वारा साड़ी पहनकर फ्लिप मारते हुए वीडियो देखने के बाद आपकी सोच बदल जाएगी.
उत्तर प्रदेश से अपराध का एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 25 वर्षीय मजदूर द्वारा अपने दिहाड़ी के 300 रुपये मांगे जाने के कारण कई बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई. यह घटना बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के मंडवाना गांव में हुई.
UPSC CDS 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic.in पर ई-एडमिट कार्ड जारी किया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है उन्हें परीक्षा से पहले ही इसे डाउनलोड करना है.
जनवरी परीक्षा के लिए सीए एडमिट कार्ड 2021 जारी किया गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन, फाइनल और इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.