Shocking! यूपी के प्रतापगढ़ में स्थानीय लोगों ने डॉल्फिन को बेरहमी से डंडे से पीटकर मार डाला, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर कुछ ग्रामीणों द्वारा डॉल्फिन को मारते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग डॉल्फिन को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुई. पुलिस ने मामले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस वीडियो को देखने के बाद किसी का भी दिल दहल जाएगा.

डॉल्फिन मछली को मारते हुए इन लोगों को देखते हुए ऐसा लग रहा है, इन लोगों में इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं है. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्थित शारदा सहायक नहर में डॉल्फिन मछली दिखी थी, जिसे ग्रामीणों ने देखते ही हालमा बोल दिया और डंडे, लाठियों और चाकू घोंपकर मार डाला. नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गांव के पास नहर में गुरुवार को एक डॉल्फिन मछली मरी पाई गई थी. मछली के मरने की सूचना गांव में फैल गई, पुलिस को सुचन मिलते ही वो मौके पर पहुंची और मरी हुई डॉल्फिन के शव को अपने कब्जे में ले लिया. यह भी पढ़ें: कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा था युवक, एक शख्स ने रोका तो उसे जमीन पर पटक कर दांतों से काटा
देखें वीडियो:
Three arrested in Pratapgarh,after their video beating a Gangetic #dolphin to death with sticks and axe went viral. Forest officials had lodged FIR on Dec 31. @IndianExpress pic.twitter.com/Qya4u3v8G9
— Maulshree Seth (@MaulshreeSeth) January 8, 2021
वन विभाग और पशू विभाग और भी मौके पर पहुंचा. पशु डॉक्टर ने मछली की पहचान के लिए उसका पोस्टमार्टम कराया, जिससे पता चला कि ये मछली गंगा डॉल्फिन है. इस घटना के बाद मछली को पीटकर मारने वाले सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. प्रतापगढ़ में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).