सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
विजयवाड़ा जिले में एक चौंकाने वाली घटना में दो झोलाछाप डॉक्टरों ने कथित तौर पर व्हाट्सएप के जरिए एक बच्चे को 3 लाख रुपये में बेचने की कोशिश की. घटना बुधवार को हुई. जिला पुलिस ने अब दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरा मामला था, जहां क्षेत्र में एक बच्चे को बेचने का प्रयास किया....
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में, एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी को बम से उड़ाने की कोशिश की, जब उसने अपने पैसे वापस मांगे. मामले में कई दिनों की जांच के बाद पुलिस ने रणवीर के रूप में पहचाने गए आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यूट्यूब देखकर बम बनाना सीखा....
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों का अंत होता नहीं दिख रहा है. मेरठ जिले के एक थाने के पास एक दुकान के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर ईंट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया...
पश्चिम बंगाल माध्यमिक कक्षा 10 वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं. पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने माध्यमिक परिणाम घोषित कर दिए हैं और स्कोर की जांच करने के लिए लिंक wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर सुबह 10 बजे या उसके बाद सक्रिय हो जाएगा....
सोशल मीडिया पर बच्चों और बच्चों के इनोसेंट और मजेदार वीडियो सभी को पसंद आते हैं. मासूमियत से भरपूर, बच्चे खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर फिर से सामने आया है जिसमें एक पिता और पुत्र एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे है. वीडियो में, एक पिता अपने बेटे को गाने की धुन गाना सिखाता है और प्यारा बच्चा साथ में गुनगुनाने की कोशिश करता है....
सोशल मीडिया पर जानवरों के इनोसेंट और मजेदार हरकत वाले वीडियो सभी को पसंद आते हैं. डॉग के वीडियो विशेष रूप से इंटरनेट पर तुरंत वायरल हो जाते हैं और लाखों व्यूज अर्जित करते हैं. पार्क में पानी से खेलते हुए मस्ती करते लैब्राडोर का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में डॉग को खेलते और कूदते हुए दिखाया गया है....
प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में अपने बेटे को जन्म देने का वीडियो शेयर करने के बाद एक नई मां वायरल हो गई है. 37 वर्षीय जोसी प्यूकर्ट (Josy Peukert) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड करते हुए दिखाया कि कैसे वह और उसके 42 वर्षीय साथी, बेनी कॉर्नेलियस (Benni Corneliu), समुद्र तट पर चले गए ताकि वह निकारागुआ (Nicaragua) के प्लाया मजगुअल (Playa Majagual) के तट पर अपने बच्चे को जन्म दे सके.
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) 16 जून, 2022 को दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करेगा. योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 835 रिक्त पदों को भरा जाएगा...
इस हफ्ते एक बिन बुलाया 'गेस्ट' कोटा रेलवे स्टेशन के पैनल रूम में आया और सभी को झकझोर कर रख दिया. कोटा डिविजन (Kota Division) के रावथा रोड स्टेशन (Rawatha Road Station) पर सिग्नल पर 6 फीट लंबा एक किंग कोबरा (King Cobra) बैठा नजर आया....
24 वर्षीय क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) 11 जून को अपनी शादी के लिए तैयार है, जिसमें दूल्हे को छोड़कर सब कुछ है. आपको जानकर हैरानी होगी कि वह खुद से शादी कर रही है. शादी पारंपरिक तरीके से की जाएगी, जिसमें फेरे, सिंदूर और अन्य पारंपरिक रस्में शामिल हैं...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय व्यक्ति उन पुलिसकर्मियों को बरगला रहा है जो तेज रफ्तार के लिए उसका पीछा कर रहे थे. उसके बाद चार पुलिस वाले होने के बावजूद, स्कूटर पर सवार इस व्यक्ति को विश्वास था कि उसकी चतुर ट्रिक काम करेगी....
महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti) उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में ज्येष्ठ महीने के तीसरे दिन एक क्षेत्रीय सार्वजनिक अवकाश है. इसका मतलब है कि यह पश्चिमी कैलेंडर में मई के अंत या जून में होता है. यह अवकाश 16वीं शताब्दी के एक प्रख्यात शासक की जयंती का प्रतीक है, जो मुगल साम्राज्य की ताकत के खिलाफ खड़े थे....
महाराणा प्रताप (1568-1597 C.E.) राजस्थान, मेवाड़ के एक हिंदू राजपूत राजा थे. महाराणा प्रताप राजपूतों के सिसोदिया वंश के थे. उनकी बहादुरी और साहस के लिए राजस्थान में कई शाही परिवारों द्वारा उन्हें सम्मानित और पूजा जाता है. ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, महाराणा प्रताप का जन्म जूलियन कैलेंडर के अनुसार 9 मई, 1540 को हुआ था...
टेक्सास (Texas) में अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (Customs and Border Protection officers) अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग ड्रग्स को छिपाने के लिए कितने डेस्पेरेट हैं. ऐसी ही एक महिला पकड़ा गया, जिसने अपनी वजाइना में फेंटेनाइल गोलियों को छिपाकर उसकी तस्करी कर रही थी...
इंटरनेट दिलचस्प और मजेदार वीडियो से भरा है, जो आपको पूरी तरह से मनोरंजन करने गारंटी देता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो जो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है, वह एक क्लास में एक स्कूली लड़के और रिपोर्टर के बीच एक मजेदार बातचीत का है. वीडियो को एक क्लास में शूट किया गया है जिसमें एक स्थानीय समाचार रिपोर्टर छात्रों से कुछ प्रश्न पूछता है और उसके द्वारा दिए गए उत्तर बहुत ही मज़ेदार होते हैं..
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर), या आरबीएसई बुधवार, 1 जून को विज्ञान और वाणिज्य धाराओं के लिए कक्षा 12 के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिपोर्टों के अनुसार, आरबीएसई 12 वीं विज्ञान और वाणिज्य 2022 परिणाम हैं. दोपहर दो बजे घोषित होने की संभावना है...
शादियों में शामिल मजेदार होता है. यह दिन दूल्हा और दुल्हन के उनके भाई बहन के लिए भी मजेदार होता है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए और लगातार वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन की बहन कितनी खुशी से शानदार डांस करती हुई दिखाई दे रही है....
आपके जीवन में कुछ ऐसे पल आ सकते हैं जो आपकी यादों में हमेशा बसे रहेंगे. वे अच्छे या बुरे हो सकते हैं, लेकिन आप उनके बारे में कभी नहीं भूलते. ऐसा ही कुछ इस शख्स के साथ ऑस्ट्रेलिया में हुआ. लेकिन, यह कुछ अच्छा नहीं है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पागल कंगारू ने उस आदमी पर हमला कर दिया....
माता-पिता का वैश्विक दिवस या ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स (Global Day of Parents) दुनिया भर में माता-पिता को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है. यह हर साल 1 जून को मनाया जाता है. माता-पिता का वैश्विक दिवस 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया. इस दिन का उद्देश्य माता-पिता के महत्व और बच्चों के सकारात्मक विकास में माता-पिता की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है..
फिटनेस और कसरत के वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते हैं और लोगों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं. हालांकि, एक वीडियो जिसमें फिटनेस और डांस का मेल है, ने इंटरनेट को विभाजित कर दिया है. इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिलाओं के एक ग्रुप को ट्रेडमिल पर चलते हुए गरबा करते हुए दिखाया गया है....