India vs England, ICC Cricket World Cup 2019 Birmingham Weather and Pitch Report: बर्मिंघम में खिली है धूप, स्पिन गेदबाजों का पलड़ा रहेगा भारी
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 38वें मुकाबले में आज यानि 30 जून को टीम इंडिया का मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में मेजबान टीम इंग्लैंड के साथ है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भारत बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में आज धूप खिली रहेगी, और इस पिच पर स्पिनरों का जलवा देखने को मिल सकता है.