IND vs ENG, CWC 2019: मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 338 रनों का बड़ा लक्ष्य
इंग्लैंड ने यहां एजबेस्टन मैदान पर रविवार को खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के 38वें मैच में भारत के सामने जीत के लिए 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. मेजबान इंग्लैंड ने पूरे 50 ओवर खेलने के बाद सात विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया.
IND vs ENG, ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड ने यहां एजबेस्टन मैदान पर रविवार को खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के 38वें मैच में भारत के सामने जीत के लिए 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. मेजबान इंग्लैंड ने पूरे 50 ओवर खेलने के बाद सात विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया.
टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 111, बेन स्टोक्स ने 79, जेसन रॉय ने 66 और जोए रूट ने 44 रनों का योगदान दिया। बेयरस्टो ने 109 गेंदों की शतकीय पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए.
भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव तथा जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

