Pakistan vs Afghanistan, ICC Cricket World Cup 2019 Leeds Weather and Pitch Report: लीड्स में मौसम साफ रहने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के अनुकूल
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 36वें मुकाबले में आज लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ हैं. पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच के दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर है, लेकिन खेल के दौरान बादलों का आना जाना लगा रहेगा. हेडिंग्ले की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है.
PAK vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 36वें मुकाबले में आज लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले स्टेडियम (Headingley Stadium) में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान (Afghanistan) के साथ हैं. बता दें कि सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को ये मैच जीतना बेहद ही जरूरी है. वहीं अगर अफगानिस्तान की बात करें तो टूर्नामेंट में वो अभी तक एक भी मैच नहीं जीते हैं लेकिन पाकिस्तान का खेल जरुर बिगाड़ सकते है. अभ्यास मैच में भी उन्होंने पाकिस्तान को मात दी थी. भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद उनके हौसले जरूर बुलंद होंगे. इसी बीच नजर डालें आज के मौसम और पिच के उपर तो इस प्रकार हो सकता है-
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल:
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच के दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर है, लेकिन खेल के दौरान बादलों का आना जाना लगा रहेगा.
पिच का कैसा रहेगा मिजाज:
हेडिंग्ले स्टेडियम में अब तक हुए 45 मैचों में से 24 बार दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम जीती है. इस मैदान पर 351 रन हाई स्कोर है, जो मेजबान टीम इंग्लैंड ने इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. हालांकि शुरूआती ओवरों में गेदबाजों को सफलता मिलने के ज्यादा आसार हैं.
संभावित टीमें इस प्रकार है:
पाकिस्तान: फखर जमान, इमाद वसीम, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद (कप्तान एवं विकेटकीपर), इमाद वसीम, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर.
अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, गुलबदिन नईब (कप्तान), असगर अफगान, मोहम्मद नबी, दवलत जदरण, शमीउल्लाह शिनवारी, हशमतुल्लाह शहीदी, नजीबुल्लाह जदरण, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और इकरम अली खिल (विकेटकीपर).
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

