क्रिकेट

IND vs ENG, CWC 2019: धोनी रिव्यू सिस्टम हुआ फेल, जेसन रॉय को नहीं भेज सके पवेलियन, देखें तस्वीरें

विराट कोहली ने पूर्व कप्तान धोनी से बात की. धोनी की सलाह पर कोहली ने डीआरएस नहीं लिया. कोहली ने उस समय धोनी की सुनी और डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किया और बाद में रिप्ले से साफ हुआ कि गेंद जेसन रॉय के ग्लव्स को चूमती हुई गई थी.

IND vs ENG, CWC 2019: धोनी रिव्यू सिस्टम हुआ फेल, जेसन रॉय को नहीं भेज सके पवेलियन, देखें तस्वीरें
जेसन रॉय (Photo Credits: (Photo Credits: Twitter)

IND vs ENG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 38वें मुकाबले में आज यानि 30 जून को टीम इंडिया का मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में मेजबान टीम इंग्लैंड के साथ चल रहा है. इसी बीच भारत के लिए सिर दर्द बन रही जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी को तोड़ने के लिए कप्‍तान विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या को 11वें ओवर थमाया था. हार्दिक पंड्या के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद जेसन रॉय के ग्लव्स को चूमती हुई धोनी के दस्तानों में समा गई, जिसके बाद पंड्या और धोनी ने विकेट के पीछे कैच की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे वाइड दिया.

इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान धोनी से बात की. धोनी की सलाह पर कोहली ने डीआरएस नहीं लिया. कोहली ने उस समय धोनी की सुनी और डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किया और बाद में रिप्ले से साफ हुआ कि गेंद जेसन रॉय के ग्लव्स को चूमती हुई गई थी.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG, ICC CWC 2019: हार्दिक पांड्या और केदार जाधव के ब्रोमांस को आप मिस नहीं कर सकते, देखें वीडियो

जेसन रॉय उस समय 21 रन के अपने व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद अगली दो गेंदों पर रॉय ने छक्के और चौके जड़े. कोहली अगर रिव्यू लेते तो रॉय को पवेलियन लौटना पड़ता. इस फैसले के बाद इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने और भी तूफानी बैंटिग खेली.

बता दें कि जेसन रॉय आज भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में रविंद्र जडेजा के हाथों लपके गए. जेसन रॉय आज 57 का सामना करते हुए गेदों 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रॉय के क्रिकेट करियर का यह 16वां अर्धशतक रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).