क्रिकेट

India vs England Live Cricket Streaming on DD Sports and Prasar Bharati Sports for Free: रेडियो पर ले IND vs ENG मुकाबले का LIVE आनंद

देश की बहुप्रतिष्ठित रेडियो चैनल प्रसार भारती स्पोर्ट्स भारत-इंग्लैंड मैच की लाइव कमेंट्री पेश कर रही है. आप प्रसार भारती के FM 106.40 मेगाहर्ट्ज पर जाकर मैच का लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं

India vs England Live Cricket Streaming on DD Sports and Prasar Bharati Sports for Free: रेडियो पर ले IND vs ENG मुकाबले का LIVE आनंद
भारतीय टीम (Photo Credits: Getty Images)

IND vs ENG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 38वें मुकाबले में आज यानि 30 जून को टीम इंडिया का मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में मेजबान टीम इंग्लैंड के साथ है. आज इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. बता दें कि भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को 125 रनों से मात दी थी.

बता दें कि आज के मैच को देखनें के लिए हजारों दर्शक बर्मिंघम पहुंचे हैं. वहीं जो लोग इंग्लैंड नहीं पहुंच सके हैं वो इस मैच का आनंद टेलीविजन, मोबाइल DD Sports इत्यादि जगह से ले रहे हैं. इसी बीच देश की बहुप्रतिष्ठित रेडियो चैनल प्रसार भारती स्पोर्ट्स (Prasar Bharti Sports) भारत-इंग्लैंड मैच की लाइव कमेंट्री पेश कर रही है. आप प्रसार भारती के FM 106.40 मेगाहर्ट्ज पर जाकर मैच का लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG, ICC CWC 2019: पाकिस्तान के चाचा क्रिकेट ने सुपरफैन सुधीर के साथ मिलकर भारत की जीत के लिए मांगी दुआ, देखें Exclusive वीडियो

बता दें कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में 6 मैचों के बाद 5 जीत और 1 मैच रद्द होने की वजह से पॉइंट्स टेबल में जहां 11 (+1.160) अंको के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं इंग्लिश टीम अपने 7 मैचों में 4 जीत, और 3 हार की वजह से पॉइंट्स टेबल में 8 (+1.051) अंको के साथ पांचवें स्थान पर स्थित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).