क्रिकेट

IND vs ENG, CWC 2019: के एल राहुल बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई लताड़

आज राहुल 9 गेदों का सामना करते हुए बिना खाता खोले इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का शिकार बनें. राहुल के इस गैर-जिम्मेदाराना पारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

IND vs ENG, CWC 2019: के एल राहुल बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई लताड़
लोकेश राहुल (Photo Credits: Getty Images)

IND vs ENG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 38वें मुकाबले में आज टीम इंडिया का मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में मेजबान टीम इंग्लैंड के साथ चल रहा है. इंग्लैंड की टीम ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 338 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और के एल राहुल ने पारी की शुरुआत की. बता दें कि आज राहुल 9 गेदों का सामना करते हुए बिना खाता खोले इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का शिकार बनें. राहुल के इस गैर-जिम्मेदाराना पारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं, जो इस प्रकार है-

यह भी पढ़ें- IND vs ENG, ICC CWC 2019: आज के मैच में मोहम्मद शमी ने हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान

बता दें कि भारतीय टीम अपने 14 ओवर की समाप्ति के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाकर जीत के लिए संघर्ष कर रही है. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली 38 गेदों का सामना करते हुए 4 चौके की मदद से 30 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं उपकप्तान रोहित शर्मा 36 गेंद में 4 चौके की मदद से 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).