Waqar Younis On Pak Fast Bowling: पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी लाइन-अप में रफ़्तार की कमी से काफी चिंतित
पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे पर मौजूदा लाइन-अप में गति की कमी से वास्तव में चिंतित हैं. टेस्ट श्रृंखला के शुरूआती मैच में 360 रन की हार में, पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी चौकड़ी - शाहीन शाह आफरीदी, खुर्रम शहजाद, आमिर जमाल और फहीम अशरफ शायद ही कभी 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़े.