देश

सेल्समैन दोस्त की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, किस्त मांगने पर की थी हत्या

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में गौर सिटी मॉल के शॉपर्स स्टॉप रिटेल आउटलेट में काम करने वाले एक सेल्समैन की इसी मॉल के अन्य शॉप में काम करने वाले उसके तीन दोस्तों ने 11 दिसंबर को गला दबाकर हत्या कर दी थी. उसके शव को नाले में फेंक दिया था.

सेल्समैन दोस्त की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, किस्त मांगने पर की थी हत्या
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

ग्रेटर नोएडा, 23 दिसंबर : ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में गौर सिटी मॉल के शॉपर्स स्टॉप रिटेल आउटलेट में काम करने वाले एक सेल्समैन की इसी मॉल के अन्य शॉप में काम करने वाले उसके तीन दोस्तों ने 11 दिसंबर को गला दबाकर हत्या कर दी थी. उसके शव को नाले में फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. शनिवार को पुलिस ने तीसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुतबिक अभियुक्तगण अमन, पुनीत और विवेक ने शुभंजय की हत्या की थी.

अभियुक्तगण भी गौर सिटी मॉल में ही रिलायंस स्टोर में एक साथ काम करते थे. अभियुक्त अमन ने मृतक शुभंजय के क्रेडिट कार्ड से मॉल से फोन खरीदा था. अभियुक्त मृतक के रुपये वापस करने में आना-कानी कर रहे थे. 10 दिसंबर को तीनों रात में करीब 11.30 बजे शुभंजय को रुपये देने के बहाने पुराना हैवतपुर से डबल पुलिया के पास ग्रीन बेल्ट में बुलाकर ले गये.

वहां जाकर शुभंजय की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को डबल पुलिया के पास नाले में फेंककर भाग गये थे. थाना बिसरख पुलिस ने पुनीत और विवेक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त अमन फरार था, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).