Maharashtra's coastal Tourism Economy: प्रकृति के बदलते 'स्वभाव' से डूब सकती है महाराष्ट्र की तटीय पर्यटन अर्थव्यवस्था!
जलवायु परिवर्तन के कारण महाराष्ट्र की 720 किलोमीटर लंबी तटरेखा के समक्ष संकट खड़ा हो गया है. राज्य के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले के सुदर समुद्र तट लगभग 36 खाड़ियों, 48 बड़े और छोटे बंदरगाहों, कई महत्वपूर्ण किलों और राष्ट्रीय स्मारकों, अन्य आकर्षणों, समुद्री संपर्कों, तटीय क्षेत्रों से युक्त है.