ब्रिटेन का एंगस बेन अब मिर्गी से मुक्त, सर्जरी से निकाला गया मस्तिष्क का एक हिस्सा
ब्रिटेन के 17 वर्षीय एंगस बेन की लेजर ब्रेन सर्जरी सफलतापूर्वक हुई. 4 साल की उम्र से बेन को सप्ताह में कम से कम एक बार मिर्गी के दौरे पड़ते थे. अक्टूबर में, एडिनबर्ग में रॉयल हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रेन एंड यंग पीपल के डॉक्टरों ने मस्तिष्क के उस टिश्यू को हटा दिया जो पिछले 13 सालों से दौरे का कारण बन रहा था. 10 सप्ताह बाद, बेन को एक बार भी मिर्गी का दौरा नहीं पड़ा.