Rajasthan: दूसरा सबसे अधिक कर्ज में डूबा राजस्थान, क्या विकास की सफलता की लिखेगा कहानी?
राजस्थान गले तक कर्ज में डूबा हुआ है. भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में राज्य का कर्ज बढ़कर 5,37,013 करोड़ रुपये हो गया है. पंजाब के बाद राजस्थान देश का सबसे ज्यादा कर्ज वाला राज्य है. इस राज्य को कांग्रेस से जीतने के बाद राजस्व कैसे लाया जाए, यह बीजेपी सरकार के सामने अरबों डॉलर की चुनौती बनी हुई है.