Attack on ED Team: पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हमले को लेकर भाजपा बोली, 'ममता को सीएम बने रहने का हक नहीं'
पश्चिम बंगाल में जांच करने गई ईडी की टीम पर हमले को लेकर भाजपा ने राज्य की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी के राज में बंगाल जंगलराज का पर्याय बन चुका है, राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का हक नहीं है, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.