Christian Oliver killed in Plane Crash: 'इंडियाना जोन्स' के अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर, 2 बेटियों की प्लेन क्रैश में मौत
कैरेबियाई द्वीप के पास एक विमान दुर्घटना में हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर, उनकी दो बेटियों और पायलट की मौत हो गई. उनकी मौत की पुष्टि रॉयल सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस पुलिस फोर्स ने कर दी है. ओलिवर, जिसका असली नाम क्रिश्चियन क्लेप्सर है, 51 वर्ष के थे. उनकी बेटियां, मदिता क्लेप्सर और एनिक क्लेप्सर, क्रमशः 12 और 10 साल की थी.