CM नीतीश ने 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इसके तहत मुख्यमंत्री ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19 वां एशियन गेम्स तथा चतुर्थ एशियन पारा गेम्स, 2023 के हाईजंप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता शैलेश कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल खेल में पदक जीतने वाले चंदन कुमार सिंह, चतुर्थ एशियन पारा गेम्स, 2023 के तैराकी में मो. शम्स आलम शेख, साइकिलिंग ट्रैक में जलालुद्दीन अंसारी, फेनसिंग (तलवारबाजी) में आकाश कुमार, कबड्डी में सागर कुमार, एशियन गेम्स के रग्बी खेल में श्वेता शाही सहित कबड्डी, रग्बी, मार्शल आर्ट, एथलेटिक्स, फुटबॉल तथा ड्रैगन बॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 71 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.