देश

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, TSRTC बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में रविवार को टीएसआरटीसी की बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. हादसा गुडलुरु मंडल के माचेरला के पास हुआ. तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की बस पीछे से एक ट्रक से टकरा गई.

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, TSRTC बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

विजयवाड़ा, 7 जनवरी : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में रविवार को टीएसआरटीसी की बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. हादसा गुडलुरु मंडल के माचेरला के पास हुआ. तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की बस पीछे से एक ट्रक से टकरा गई.

टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बस चालक विनोद (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हो गए. घायलों को पहले कवाली क्षेत्र के अस्पताल ले जाया गया और बाद में नेल्लोर स्थानांतरित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : Delhi Shocker: एकतरफा प्यार में दीवाना हुआ 23 वर्षीय युवक, शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की को जिंदा जलाया

यात्रियों में से एक सीथम्मा (65) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. टीएसआरटीसी की बस करीब 30 यात्रियों को लेकर तेलंगाना के मिरयालगुडा से तिरूपति जा रही थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).