Israel Gaza War: गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 23,708 हुआ
गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 23,708 हो गई है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान में कहा कि इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटे के दौरान 151 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 248 अन्य को घायल कर दिया.