देश

Delhi Shocker: दिल्ली पुलिस के एएसआई ने रात की ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर दी जान

दिल्ली पुलिस के एक ऑन ड्यूटी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने दक्षिण दिल्ली में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: दिल्ली पुलिस के एएसआई ने रात की ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर दी जान
Representational Image

नई दिल्ली, 13 जनवरी : दिल्ली पुलिस के एक ऑन ड्यूटी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने दक्षिण दिल्ली में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मृतक की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के मूल निवासी रामअवतार के रूप में हुई है, जो 1993 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को एएसआई रामअवतार सब-इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के साथ बी.पी. मार्ग पर नाइट पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे. यह भी पढ़ें : Divya Pahuja Murder Case: मॉडल दिव्या पाहुजा की कत्ल के 11 दिन बाद हरियाणा के एक नहर से शव बरामद, गुरुग्राम के द सिटी पॉइंट होटल में हुई थी हत्या

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "लगभग तीन बजे, रामअवतार ने अपने साथी सब इंस्पेक्टर को 10 मिनट के लिए आराम करने के लिए कहा और अपनी कार में बैठने चले गए, जो बैरिकेड के पास खड़ी थी." अधिकारी ने कहा, "जब एसआई प्रेम कुछ देर बाद उसे देखने गए, तो उन्होंने पाया कि एएसआई रामअवतार ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी और वह मृत पाए गए."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).