UP: सपा के बड़बोले नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर पार्टी में घमासान
हिंदू धर्म पर लगातार विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ है. रामचरितमानस से छंदों को हटाने की मांग से लेकर अयोध्या में 'कार सेवकों' पर गोलीबारी को उचित ठहराने तक, उनके बयान समाजवादी पार्टी (सपा) में हिंदू विधायकों, खासकर ऊंची जातियों से संबंधित विधायकों को परेशान कर रहे हैं.