Deadly Plane Crash Video: ऑस्ट्रेलिया में भयानक विमान हादसा, प्लेन क्रैश में 2 लोगों की मौत, वीडियो आया सामने
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के डुगांडन में रविवार को एक विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) के हवाले से बताया कि रविवार को दोपहर से कुछ देर पहले बूना गोल्फ क्लब से आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं.
सिडनी, 14 जनवरी : ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के डुगांडन में रविवार को एक विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) के हवाले से बताया कि रविवार को दोपहर से कुछ देर पहले बूना गोल्फ क्लब से आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं.
A small community in the Scenic Rim is tonight in mourning after a pilot and passenger were killed in a horror light plane crash.
DETAILS: https://t.co/DJdHyvM7gi@JessicaWorboys #9News pic.twitter.com/TtEv9GT2ho
— 9News Queensland (@9NewsQueensland) January 14, 2024
एबीसी ने क्वींसलैंड पुलिस के कार्यवाहक इंस्पेक्टर केरी ऑलसेन के हवाले से बताया कि विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब पायलट ने बूना एयरफील्ड पर उतरने का प्रयास किया, जहां से उसने उड़ान भरी थी. ऑलसेन ने कहा, दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई. जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

