गाजा में युद्धविराम के नए प्रस्ताव पर हमास ने इजराइल को अपना जवाब भेज दिया है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक इजराइली अधिकारी के हवाले से बताया कि मामले में मध्यस्थता कर रहे कतर के प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने गुरुवार को इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया को हमास का लिखित जवाब सौंपा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रामनवमी और नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की. अयोध्या में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम योगी ने नवरात्रि में अष्टमी, नवमी और दशमी को श्रीरामलला मंदिर में 24 घंटे दर्शन-पूजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.
रूस में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि का आदेश जारी किया है.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों में संशोधन किया है, जिससे पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल शुक्रवार से लगभग 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुरुवार शाम उनके आवास पर पीछे से धक्का दिया गया, जिसके बाद वह गिर गईं और उनके माथे पर चोट लग गई, जिससे खून बहा.
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आठ साल बाद 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने पर मुंबई को बधाई दी. मुंबई का आठ साल का रणजी खिताब का सूखा समाप्त हो गया जब उन्होंने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल के पांचवें दिन विदर्भ को 169 रन से हराकर रिकॉर्ड 42वां चैंपियनशिप खिताब जीता.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स तक अपनी पहुंच और उनका समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से 'पहला वोट मोदी को' के तहत एक डिजिटल कैंपेन शुरू किया है.
चेन्नई: मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें तमिलनाडु में मौजूद श्रीलंकाई शरणार्थियों के शिविरों में पैदा हुए सभी बच्चों को भारत की नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी.
गाजा: फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इजरायल के सैन्य हमले में गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31,341 हो गई.
रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है. गुरुवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल के पांचवें और अंतिम दिन विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीता. इस जीत से मुंबई की रणजी खिताब की 8 साल से चली आ रही तलाश खत्म हो गई.
पटना:सीएए के विरोध में भाकपा (माले) ने गुरुवार को 'विरोध दिवस' मनाया. पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की अधिसूचना को एक गहरी राजनीतिक साजिश करार देते हुए पटना सहित कई जिला मुख्यालयों में 'विरोध दिवस' का आयोजन किया.
नई दिल्ली: विश्व में हर साल 14 मार्च को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर गुरुवार को डॉक्टरों ने बढ़ती किडनी (गुर्दे) की बीमारी को लेकर बात की. डॉक्टरों का कहना है कि नमक और चीनी से भरपूर डाइट के साथ अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण बच्चों में किडनी की बीमारी बढ़ रही है.
नई दिल्ली:दिल्ली के कालिंदी कुंज के पास बसे रोहिंग्या परिवारों को शिक्षा, चिकित्सा, पीने का साफ पानी, भोजन समेत अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया जा रहा है.
चेन्नई: तमिलनाडु के तापमान में तेजी के साथ ही धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने राज्य के 48 मंदिरों में श्रद्धालुओं को मुफ्त में बटर मिल्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गुरुवार को राज्य में एचआईवी/एड्स के मामले बढ़ने पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इस संक्रामक बीमारी से प्रति माह 150 से 200 लोग संक्रमित हो रहे हैं. छात्रों और युवाओं के बीच इंट्रावेनस जेक्शन या आईवी दवा का उपयोग बढ़ जाना भी चिंताजनक है. "
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने 17 लोगों को काट लिया, जिसमें तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं. इतना ही नहीं पागल कुत्ते ने कुछ पशुओं और आवार कुत्तों को भी निशाना बनाया.
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज्य के पूर्व मंत्री और पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को महाराष्ट्र के बीड से मैदान में उतारने का फैसला अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मतदाताओं को लुभाने के लिए एक सोचा-समझा कदम है.
बेंगलुरु: कर्नाटक भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार राज्य में गंभीर सूखे और जल संकट के समय तमिलनाडु को पानी छोड़ रही है. इस पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार ने पलटवार करते हुए भाजपा पर हमला बोला.
बीजिंग: चीन छह देशों स्विट्जरलैंड, आयरलैंड, हंगरी, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम और लक्ज़मबर्ग के सामान्य पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा-मुक्त नीति का परीक्षण करेगा.