बारामूला में पागल कुत्ते का आतंक! महिलाओं, बच्चों समेत 17 लोगों को काटा
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने 17 लोगों को काट लिया, जिसमें तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं. इतना ही नहीं पागल कुत्ते ने कुछ पशुओं और आवार कुत्तों को भी निशाना बनाया.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने 17 लोगों को काट लिया, जिसमें तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं. इतना ही नहीं पागल कुत्ते ने कुछ पशुओं और आवार कुत्तों को भी निशाना बनाया.
बारामूला जिले के फतेहगढ़, शीरी और हीवन गांवों में कथित तौर पर एक पागल कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू कर दिया. जो भी उसके सामने आया, उसे पागल कुत्ते ने काट लिया. घायलों का इलाज शीरी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.
डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को एंटी-रेबीज शॉट दिए गए हैं. काटने से गंभीर रूप से घायल लोगों को बारामूला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया. यह भी पढ़े :गन दिखाकर बच्ची को किडनैड करने की कोशिश करने लगा शख्स, पालतू कुत्ते ने ऐसे बचाई उसकी जान (Watch Viral Video)
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इलाके में पागल कुत्ते के बारे में जानकारी दी. हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ है कि पागल कुत्ते को पकड़ा गया या उसे गोली मार दी गई.
इस कुत्ते के आतंक से इलाके में दहशत है. लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए अपने बच्चों का घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

